Follow Us:

स्व. वीरभद्र सिंह के परिवार वालों से मिले राज्यपाल, बंधाया ढांढस

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने हॉली लॉज जाकर स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के परिवार से मुलाक़ात की। राज्यपाल ने पत्नी प्रतिभा सिंह और बेटे से मिलकर ढांढस बंधाया। राज्यपाल ने कहा कि वे एक आदरणीय नेता थे जिन्होंने हिमाचल में विकास करवाया है। उन्होंने काफी वक़्त तक हिमाचल का नेतृत्व किया है और लोगों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी है।