<p>हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल की शपथ लेने के बाद बंडारू दत्तात्रेय मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल की संस्कृति और सभ्यता अन्य राज्यों से अलग है। यहां का राज्यपाल बनने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसकी उन्हें खुशी है। संवैधानिक दायरे में रहकर किया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तथा जरूरतमंद लोगों तक हर सुविधा पहुंचे इसके लिए सहयोग करूंगा। मैं यहां दक्षिण को उत्तर से जोड़ने के लिए आया हूं।</p>
<p>सरकार और विपक्ष दोनों को साथ लेकर प्रदेश की प्रगति में जो भी कार्य होगा किया जाएगा। पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा खासकर धार्मिक पर्यटन को पंख लगाने की जरूरत है। हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य के सभी कायल है। इनको विकसित किया जाएगा। हिमाचल की साक्षरता दर बेहतर है। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ रोज़गार से जोड़ने के प्रयास होंगे। देव भूमि में नशे का कोई काम नहीं है। इसलिए नशे के ख़िलाफ़ साथ मिलकर काम करेंगे।</p>
<p> </p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…