Categories: हिमाचल

बंद होंगी घाटे में चल रही वॉल्वो बसें, परिवहन मंत्री ने HRTC प्रबंधन को दिए निर्देश

प्रदेश सरकार घाटे में चल रही वॉल्वो बसों को बंद कर देगी। प्रदेश से दिल्ली, चंडीगढ़ के रूट पर चलने वाले कई वॉल्वो बसें घाटे में चल रही हैं। इन्हें बंद करने के निर्देश परिवहन मंत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन को दिए हैं। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंपने के लिए कहा है। ये बसें वैट लीजिंग यानी सरकार द्वारा ठेके पर चलाई जा रही हैं।

हालांकि प्रदेश सरकार ने एक महीने पहले ही तीन रूटों पर वॉल्वो बसों को बंद कर दिया है। इनमें मनाली-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली दिन का रूट और शिमला-दिल्ली रूट पर एक-एक बस बंद की गई है। पूर्व सरकार ने 41 वॉल्वो बसें ठेके पर चलाई थीं। इनमें चालक और परिचालक एचआरटीसी के तैनात हैं।

दीवाली के बाद बंद होंगी एसी डीलक्स बसें

प्रदेश सरकार एसी डीलक्स बसों को भी बंद करने की तैयारी में है। दीवाली के बाद घाटे में चल रही डीलक्स बसों को बंद कर दिया जाएगा। चार एसी डीलक्स बसों को बंद करने का एचआरटीसी ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इनमें दो एसी टेंपो ट्रेवलर भी शामिल हैं। निगम ने मनाली से दिल्ली, धर्मशाला-शिमला रूट पर चल रही एसी डीलक्स बस और मनाली से चंडीगढ़, धर्मशाला से चंडीगढ़ रूट पर चल रही एसी टेंपो ट्रेवलर को बंद करने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रदेश में 18 डीलक्स बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं।

प्रदेश में 91 वॉल्वो बसें

प्रदेश में करीब 91 वॉल्वो बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ रही हैं। इनमें से 50 वॉल्वो बसें एचआरटीसी की हैं और 41 वैट लीजिंग यानी ठेके पर ली गई हैं। इन सभी का लेखा-जोखा तैयार किया जाएगा। घाटे में चल रही वॉल्वो बसों की सूची बनाई जाएगी। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब एक महीना लगेगा।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार उन वॉल्वो बसों को बंद करने जा रही है जो घाटे में चल रही हैं। इसके अलावा घाटे में चल रही एसी डीलक्स बसों को भी बंद किया जा रहा है। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार करने कहा गया है।

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

11 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

12 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

12 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

12 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

12 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

12 hours ago