Follow Us:

शीतलहर की चपेट में हिमाचल, तापमान पहुंचा माइनस में

समाचार फर्स्ट |

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद हिमाचल शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के बाद भले ही मौसम साफ हो गया है, लेकिन तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।

प्रदेश का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है। पहाड़ों पर हुई तजा बर्फबारी के चलते न्यूनतम तापमान में ही नहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.6  सेल्सियस डिग्री तक पहुंच गया। जिसके चलते  पानी जमना शुरू हो गया है।

इसके अलावा कल्पा का न्यूनतम तापमान -2.0, मनाली का न्यूनतम  तापमान 1.2 और शिमला का 6.5 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मंगलवार को प्रदेश भर में आसमान साफ होने के कारण धूप खिली रही जिसके चलते दिन के समय तो ठण्ड से लोगों को कुछ हद तक निजात मिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाओं के कारण प्रदेशभर में ठण्ड का कहर जारी रहा।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि 26 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और 27  नवम्बर को ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।