Categories: हिमाचल

हमीरपुर: बागवान ने अपने खेत में उगा डाला चीकू का फल, हो रही सराहना

<p>अक्सर आपने बाहरी राज्यों में पैदा हुए चीकू का स्वाद लिया होगा। लेकिन हमीरपुर जिला भी अब चीकू की खेती होना शुरू हो गई है। चीकू को यहां कामयाब कर हमीरपुर जिला के कोटला गांव के प्रशोत्तम शर्मा ने मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि 15 साल पहले उन्होंने पंजाब राज्य के आदमपुर से चीकू के पौधों को लगाने के लिए खरीदा था। जिसमें से केवल एक पौधा ही कामयाब हो पाया जो आज चीकू की भरपूर फसल दे रहा है। इसको लेकर प्रशोत्तम शर्मा और परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।</p>

<p>किसान की माने तो उन्हें शुरू से ही बागवानी का शोक रहा है, जिसके चलते उन्होंने 15 साल पहले पंजाब राज्य के आदमपुर से कुछ चीकू के पौधे लाये थे। लेकिन जिसमें से कड़ी देखभाल कर एक पौधा कामयाब हो पाया है। इसने दो वर्ष बाद ही फल देना शुरू कर दिया है। अब यह पेड़ पूरी तरह से फलों से लद चुका है। उन्होंने अपने बगीचे में&nbsp; डेऊ, आम, संतरे, मौसमी, आमला और अनेकों प्रकार के फलिय पौधे लगाए हैं। वहीं प्रशोत्तम शर्मा की पत्नी गायत्री देवी ने बताया कि उन्होंने हमीरपुर जिला में कहीं भी चीकू का पेड़ नहीं देखा है। लेकिन उनके पति ने यह पेड़ उगाकर मिसाल पेश की है।</p>

<p>आपको बता दें कि चीकू भारत मे अमेरिका के उष्ण कटिबंधीय भाग से लाया गया था। भारत मे चीकू में मुख्यतः गुजरात, महाराष्ट्र, कनार्टक और तमिलनाडु राज्यों में इसकी बड़े पैमाने में खेती की जाती है। लेकिन हिमाचल एक ठंडा प्रदेश है फिर भी किसान जगदीश शर्मा ने चीकू के पौधे को कामयाब कर दिखाया है। इसकी बागवानों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(8568).jpeg” style=”height:570px; width:341px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

3 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

3 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

5 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

6 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

7 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

8 hours ago