Categories: हिमाचल

हमीरपुर: कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 3 लाख के पार, डीसी ने टीमों को दी बधाई

<p>कोरोना रोधी वैक्सीनेशन के काम में जिला हमीरपुर लगातार सराहनीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है। जिले में कोरोना वैक्सीन की खुराक लगवाने वालों का आंकड़ा 3 लाख से ऊपर चला गया है। डीसी देवश्वेता बनिक ने बताया कि जिला में टीकाकरण अभियान सुनियोजित एवं सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में लगातार लोगों को कोरोना रोधी टीके लगा रही हैं।</p>

<p>जिला में 18 साल से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वैक्सीन की कुल 3,00,670 खुराक लगाई जा चुकी हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और टीका लगावाने वाले लोग बधाई के पात्र हैं। जिला में 18 वर्ष से अधिक आयु के 2,40,949 लोग कोरोना वैक्सीन की एक खुराक लगवा चुके हैं, जबकि 59,721 लोगों को दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।</p>

<p>स्वास्थ्य खंड बड़सर में 44,826 लोग पहली डोज और 8781 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य खंड भोरंज में 48,919 लोगों को पहली खुराक और 16,390 लोगों को दोनों खुराकें लग गई है। गलोड़ खंड में पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 31,110 है, जबकि दोनों डोज लगवाने वाला का आंकड़ा 5985 तक पहुंच गया। नादौन खंड में 31,643 लोग पहली और 4342 लोग दोनों खुराकें लगवा चुके हैं। सुजानपुर खंड में पहली खुराक लगवाने लोगों की संख्या 28,518 हो गई है, जबकि 6867 लोगों को दूसरी खुराक भी लगा दी गई है।</p>

<p>टौणी देवी खंड में 36,994 लोग पहली और 8733 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर 17,326 लोगों को पहला और 7093 लोगों को दोनों टीके लगा दिए गए हैं। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर पहला टीका लगवाने वालों की संख्या 1613 हो गई है, जबकि दोनों टीके लगवाने वालों का आंकड़ा भी 1530 तक पहुंच गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

11 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

11 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

11 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

11 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

11 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

11 hours ago