हमीरपुर शहर में नादौन चौक पर आईपीएच विभाग के द्वारा पेयजल पाइपों को डालने के चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। सुबह से सडक पर वाहनों की आवाजाही धीमी गति से चलने से लोगों को दिक्कतें पेश आ रही है, तो वहीं यातायात जाम के कारण आधा किलोमीटर तक लंबा जाम लगता रहा है। इससे लोगों को अपनी मंजिलों तक पहुंचने में देरी होती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि आईपीएच विभाग को बीच सड़क पर पेयजल पाइपों को डालने का काम कर्फ्यू समय के बाद करवाना चाहिए था क्योंकि उस समय वाहनों की आवाजाही नहीं होती है।
स्थानीय लोगो ने आईपीएच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह करर्फू टाइम में मिली ढील के दौरान बीच सड़क पर काम करना ठीक नहीं है और इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही है। बता दें कि आईपीएच विभाग हमीरपुर के द्वारा दिन के समय में मुख्य सड़क को खोद कर पेयजल पाइपों को डालने का काम कर रहा है जिससे आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो कर रह गई है। इस काम को लेकर लोगों ने भी रोष जताया है।
सोलन में लगी भीड़…
वहीं, सोलन के मुख्य बाज़ार में कर्फ्यू ढील के दौरान काफी भीड़ दिखाई दी। लोग घरों से अपनी गाड़ियों में निकल रहे हैं जिसके चलते बाज़ार में भीड़ लग रही है। ये सिर्फ सोलन में ही नहीं बल्कि तमाम शहरों और जिलों में देखने को मिल रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो कोरोना से निज़ात कैसे मिलेगी? वहीं, बसें न चलने से लोग भी मजबूर है औऱ अपने काम के लिए ज्यादातर लोग व्हीकल का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। रही बात बेवजह या छोटे मोटे सामान के लिए बाज़ार व्हीकल लाने की… इसमें तो जनता को सहयोग खुद करना चाहिए।
.jpeg)



