Follow Us:

कांगड़ा से चंडीगढ़ के लिए लग्जरी बस सेवा शुरू, दिन में नहीं होगी परेशानी

मनोज धीमान |

शिकायते मिलने के बाद HRTC ने दिन में कांगड़ा टू दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत की है। ये बस सेवा सुबह 6 बजे से कांगड़ा से निकलेगी औऱ दोपहर साढ़े 12 बजे के क़रीब चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजे बस दिल्ली में पहुंचेगी। इसके लिए अभी से ही यात्रियों की काफी रुचि दिख रही है औऱ इस रूट से खासा लाभ होता दिख रहा है।

दरअसल, विभाग को ख़ास तौर पर शिकायतें आई थी कि दिन के समय चंडीगढ़ के लिए कोई बस सेवा नहीं है। उन्हें दोपहर को अग़र फ्लाइट लेनी हो तो उन्हें पिछले दिन ही चंडीगढ़ जाना पड़ता है। इसपर विभाग ने इस रूट पर वॉल्वो बस की शुरुआत की है जिसके अभी से ही रिजल्ट अच्छे आ रहे हैं।

आरएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ से दोपहर के समय फ्लाइट लेने वालों के लिए कोई लग्जरी बस सेवा न होने की शिकायत के चलते कांगड़ा से सुबह 6 बजे चंडीगढ़ के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं।