Categories: हिमाचल

शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रि का समापन, पुजारियों ने डाली यज्ञशाला में पूर्णाहुति

<p>विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण और विश्व शान्ति व वैश्विक महामारी के नाश के लिए नौ दिन से चल रहे माघ अष्टमी गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। यज्ञ शाला में वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। मंदिर न्यास सदस्य पुजारी मधुसूदन शर्मा और प्रशांत शर्मा ने विधिवत मंत्रोउच्चारण से आहुतियां डलवायी।</p>

<p>पुजारी महासभा पुजारी अविनेंद्र ने बताया कि आज नवमी के दिन सिद्धिदात्री का पूजन किया जा रहा है और इन गुप्त नवरात्रों में गणपति का सवा लाख, गायत्री सवा लाख, बटुक भैरव सवा लाख, ज्वालामुखी मूल मंत्र सवा 5 लाख की संख्या में किया गया। इसके साथ दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ भी किये गए। उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति और जनकल्याण की भावना लोगों में हो और वैश्विक महामारी कोरोना का नाश हो इसी उद्देश्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया। इन नवरात्रों में पूजा अर्चना जप पाठ करने से गुप्त सिद्धियां प्राप्त होती हैं।</p>

<p>विश्व शांति और जनकल्याण के लिए पुजारी महासभा, मंदिर न्यास के सहयोग से इस आयोजन को सदियों से करती चली आ रही है। एसडीएम ने नवरात्रों के समापन के लिए सभी का धन्यवाद किया और माता से प्रार्थना की विश्व का कल्याण हो पूरे विश्व मे वैश्विक महामारी का नाश हो और गुप्त नवरात्रों की देश और प्रदेश वासियों को शुभकामनांए दी।</p>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

34 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago