Follow Us:

पुलवामा अटैक में हिमाचल का जवान भी हुआ शह़ीद

पी. चंद |

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में दर्जनों जवानों की जिंदगियां लील ली। इन जवानों में एक एक जवान हिमाचल के कांगड़ा जिले का भी रहने वाला था। कांगड़ा जिले के ज्वाली का रहने वाला तिलक राज भी इस अटैक में श़हीद हो गया है। अभी तक अटैक में कुल 43 जवान शह़ीद बताए जा रहे हैं।

उरी के बाद ये हमला सबसे बड़ा माना जा रहा है, जिसमें एक साथ कई जवान शहीद हुए। वहीं, जैश ए मुहम्मद आंतकी संगठन द्वारा किया गया ये अटैक सुरक्षा एंजेसियों पर कई सवाल ख़ड़े करता है। अटैक का सारी कहानी सुनके तो ये एक सोची समझी चाल जान पड़ती है। लेकिन इसके पीछे असल में क्या क्लू जुड़ें हैं उसका खुलासा कुछ ही दिनों में होगा। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इस अटैक की निंदा की और जवानों की शह़ादत पर शोक़ व्यक्त किया।