Follow Us:

कांगड़ा: 12 जून से 8 बजे लगेंगे स्कूल, डेढ़ बजे होगी छुट्टी

डेस्क |

कांगड़ा जिला में भयंकर गर्मी के चलते स्कूल टाइमिंग्स में बदलाव किया गया है। अब 12 जून से लेकर 15 जुलाई तक सरकारी और निजी स्कूलों की समयसारिणी सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। इस संबंध में सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

यह जानकारी डीसी राकेश प्रजापति ने देते हुए बताया कि तापमान बढ़ने के कारण उपनिदेशक उच्च तथा प्रारंभिक की ओर से समयसारिणी के बदलाव बारे पत्र प्राप्त हुआ, जिसके कारण समयसारिणी में बदलाव का निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी तरह की दिक्कतें न हों।