Follow Us:

कांगड़ा: गग्गल एयरपोर्ट से 12 अक्टूबर से शुरू होगी स्पाइसजेट की एक और उड़ान

मृत्युंजय पुरी |

12 अक्टूबर से स्पाइसजेट की नई विमान सेवा सुरू होने जा रही हैं। इसकी जानकारी देते हुए स्पाइसजेट कंपनी कांगड़ा (गग्गल) एयरपोर्ट के प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर से गग्गल में नई सेवाएं जुड़ जाएंगी। ये स्पाइसजेट का विमान सुबह 7:25 से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और 9:00 बजे गग्गल एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। उसके बाद 9:20 पर गगल से उड़ान भरेगा और 10:00 बजे के  लगभग दिल्ली में लैंड करेगा ।

एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि पहले एक विमान स्पाइस जेट का और दो एयर इंडिया के विमान यहां सेवाएं देते थे लेकिन अब स्पाइसजेट  के आने से अब दो स्पाइसजेट और दो एयर इंडिया के विमान सेवाएं देंगे। इसमें स्पाइसजेट की दूसरी विमान सेवा दिल्ली उड़ान भरकर  12:25 पर गगल में लैंड करती है और 12:50 पर वापस दिल्ली के लिए रवाना होती है। वहीं, एयर इंडिया का विमान जो दिल्ली से चलकर 12:45 पर गग्गल एयरपोर्ट पर लैंड करता है और उसके बाद यही विमान गगल से चंडीगढ़ को चला जाता है।र चंडीगढ़ से वापस गगल मैं लैंड करता है और गगल से फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जाता है।

शर्मा ने बताया कि  उड़ाने की संख्या ज्यादा हो जाने पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा जिससे से  टूरिज्म विभाग तथा टैक्सियों को भी ज्यादा रोजगार मिलेगा।