Categories: हिमाचल

करवा चौथ की दुल्हनों के लिए दुल्हन की तरह सजा शिमला

<p>शिमला शहर के बाजार करवा चौथ को लेकर दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। बाजार में कदम रखते ही चारों तरफ सूट, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी और श्रृंगार की अन्य चीजों से दुकानें भरी पड़ी दिखाई देती हैं। बाजार में महिलाओं का की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। करवा चौथ को नजदीक आते देख महिलाएं खरीददारी कर रही हैं। महिलाओं ने सोलह शृंगार की सामग्री के अलावा सरघी और पूजा की सामग्री भी खरीदी।</p>

<p>सबसे अधिक भीड़ कपड़े, ज्यूलर, मिठाई पूजा सामग्री की दुकानों पर दिखी। महिलाओं ने 27 अक्टूबर के करवा चौथ व्रत को लेकर पहले ही पूरे सामान की खरीददारी कर ली है। लोअर बाजार में दिनभर महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ नजदीक है इसलिए वे आज बाजार में शॉपिंग करने आई है। शिमला ही नहीं, बल्कि प्रदेश के बाकी जिलों में भी बाजार इसी तरह तेजी पर हैं।</p>

<p>माना ये जाता है कि करवाचौथ की परंपरा देवताओं के समय से चली आ रही है। एक बार देवताओं और दानवों में युद्ध शुरू हो गया और उस युद्ध में देवताओं की हार हो रही थी। ऐसे में देवता ब्रह्मदेव के पास गए और रक्षा की प्रार्थना की। ब्रह्मदेव ने कहा कि इस संकट से बचने के लिए सभी देवताओं की पत्नियों को अपने-अपने पतियों के लिए व्रत रखना चाहिए और सच्चे दिल से उनकी विजय के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।</p>

<p>ब्रह्मदेव के इस सुझाव को सभी देवताओं पत्नियों ने खुशी-खुशी स्वीकार किया और विजय के लिए प्रार्थना की। उनकी यह प्रार्थना स्वीकार हुई और युद्ध में देवताओं की जीत हुई। इस खुशखबरी को सुन कर सभी देव पत्नियों ने अपना व्रत खोला और खाना खाया। उस समय आकाश में चांद भी निकल आया था इसी दिन से करवाचौथ के व्रत के परंपरा शुरू हुई जो आज तक चल रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

14 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

37 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

  शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago