Categories: हिमाचल

‘KNH अस्पताल का लेबर रूम अभी तक नहीं हुआ तैयार, मरीजों को आ रही दिक्कतें’

<p>प्रदेश के एकमात्र महिला एवं शिशु रोग अस्पताल (KNH) में मरीजों और तीमारदारों को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। यहां सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि एक तरफ महिला मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है वहीं दूसरी ओर अभी तक नया लेबर रूम बनकर तैयार नहीं हुआ है। नया लेबर रूम शुरू करने को लेकर प्रशासन एक से बढक़र एक दावे कर रहा है, लेकिन प्रशासन के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।</p>

<p>रोना काल में के.एन.एच. में मरीजों का अतिरिक्त बोझ पड़ा हुआ है। के.एन.एच. प्रशासन यहां पर तीमारदरों के लिए बैठने तक की जगह उपलबध नहीं करवा पाया है। के.एन.एच. प्रदेश का एकमात्र महिला रोग अस्पताल है, लेकिन इसकी हालत खस्ता है। नए लेबर रूम में नई मशीनरी भी स्थापित होनी है। ऐसे में महिलाओं को हर &nbsp;प्रकार की नए लेबर रूम में सुविधा मिलनी थी, लेकिन कोरोना काल में भी लेबर रूम तैयार नहीं किया जा रहा है।</p>

<p>बता दें कि के.एन.एच. में नए भवन का उद्घाटन करीब ढेड साल पहले हुआ है, लेकिन तभी से लेकर इस भवन में नया लेबर रूम बन रहा है। अभी तक रूम तैयार नहीं हो पाया है। हालांकि के.एन.एच. प्रशासन का दावा है कि लेबर रूम को जल्द नए भवन में शिफट किया जाएगा, लेकिन अभी फिलहाल लेबर रूम को शिफट नहीं किया गया है।&nbsp;</p>

<p>डिप्टी एम.एस. डॉक्टर ज्योति महाजन ने कहा कि वैसे तो नया लेबर रूम बनकर तैयार है, लेकिन ऑक्सीजन की सप्लाई तैयार करनी बाकी है। प्रति बैड पर ऑक्सीजन की सप्लाई स्थापित करने के लिए दिल्ली से टीम आती है, जो कि अभी नहीं आ पाई है। हमने उनको पत्र भी लिखा है। कोशिश की जा रही है कि शीघ्र ही नया लेबर रूम शुरू हो। जैसे ही हमारा नया लेबर रूम शुरू हो जाता है तो फिर महिला मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कतें नहीं आएगी। वर्तमान में भी मरीजों को कोई दिक्कतें नहीं आने दी जा रही है। अप्रैल तक नया लेबर शुरू करने के प्रयास किए जा रहे है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago