Categories: हिमाचल

कुल्लू में स्क्रब टायफस के 5 मामले दर्ज, जानें कैसे करें अपना बचाव

प्रदेश के अन्य जिलों के बाद अब कुल्लू में भी स्क्रब टायफस ने दस्तक दे दी है। बरसात के मौसम में क्षेत्रिय अस्पताल कुल्लू में स्क्रब टायफस के मामले सामने आने लगे हैं। कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में 5 मरीज स्क्रब टायफस से ग्रसित पाए गए हैं जिनमें से एक मरीज को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। स्क्रब टायफस के पॉजिटिव केसों में तीन महिला और दो पुरुष हैं।

स्क्रब टायफस को लेकर दैनिक स्तर पर रिपोर्ट ली जा रही है। जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को भी इसको लेकर सतर्क रहने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाने की बात भी कही गई है।

वहीं, मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चंद्र ने भी आम जनता को आग्रह किया है कि बरसात के मौसम में तेज बुखार के रोगियों की संख्या अधिक हो जाती है। यह बुखार स्क्रब टायफस भी हो सकता है। यह रोग संक्रमित पिस्सू के काटने से फैलता है जो खेतों झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहे में पनपता है। यह जीवाणु चमड़ी के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है और स्क्रब टायफस बुखार पैदा करता है।

क्या है लक्षण

तेज बुखार 104 से 105 डिग्री तक होता है

जोड़ों में दर्द और कंपन के साथ बुखार

शरीर में अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना

गर्दन बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टी होना

ऐसे किया जाए बचाव

शरीर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए

घर तथा आसपास के वातावरण को साफ रखें

घर के चारों ओर घास खरपतवार उगने ना दे

घर के आस-पास अंदर कीटनाशक दवा की स्प्रे करें

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago