Follow Us:

कुल्लू: 17 जून तक मुरम्मत कार्यों के लिए बंद रहेगा नेहरू कुंड पुल

गौरव |

मनाली रोहतांग मार्ग पर नेहरुकुंड पुल मुरम्मत कार्यों को लेकर 17 जून तक यातायात के लिए बंद रहेगा। लोकनिर्माण विभाग मनाली के एस डी ओ पवन राणा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 17 जून तक सुबह 11 बजे से 3 बजे हर रोज मुरम्मत कार्य का समय रहेगा।

उन्होंने कहा कि पुल उखड़ी प्लेट्स और टूटी वेल्डिंग के चलते यातायात के लिए सुरक्षित नहीं रह गया था। कोई भी अप्रिय घटना घटे इससे पहले विभाग द्वारा इसे ठीक करने का निर्णय लिया गया है। पुल की प्लेट्स नट वोल्ट्स रेलिंग व्हीलगार्डस सस्पेंडर्स और वेल्डिंग आदि कार्य कियाजाना आवश्यक है। क्योंकि पुल की हालात काफी नाजुक है।