Follow Us:

बर्फ में गाड़ी फ़िसलने से 1 की मौत, ठंड से 2 लोगों की गई जान

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में व्हाइट इमरजेंसी लोगों की जान पर बन आई है। भारी बर्फबारी से बढ़ती ठंड और ऊपरी इलाकों में गाड़ियों फिसलने से अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि प्रदेश के कई जिले भारी बर्फबारी होने से कट चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांगड़ा के गग्गल से एक साधू और ऊना के कुरियाला में कामगार की ठंड से मौत हो गई। मंडी के पध्धर के हिमरी गंगा में बर्फ में गाड़ी फिसलने से एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। वहीं, लाहौल के गोंधला में हिमखंड गिरने से महिला मंडल में रह रहे दंपती और उसके दो बच्चे दब गए। उन्हें कड़ी मशक्कत से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसके साथ ही चंबा के तीसा में हिमखंड गिरने से कई नुकसान हुआ औऱ किन्नौर में 3 जगह हिमखंड गिरने से एनएच-5 बाधित हुआ। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने से लोग घायल हुए हैं। कांगड़ा, ऊना के बाद डलहौजी में बिजली गिरने की ख़बर है, जिसमें एक व्यक्ति घायल है।