Follow Us:

हिमाचल के अधिकतर केबल टीवी पर फास्ट वे का कब्जा, सिटी केबल बिकने की वजह से आ रही दिक्कत

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के अधिकतर केबल नेटवर्क पर फ़ास्ट वे ने कब्ज़ा जमा लिया है। लंबे समय से फास्टवे को टक्कर दे रहे सिटी केबल नेटवर्क को भी अब फास्टवे ने ख़रीद लिया है। सिटी केबल के बिकने के बाद हिमाचल में फास्टवे को कड़ी टक्कर देने वाला बड़ा खिलाड़ी नहीं बचा है। हां हिंदुजा के NXT केबल ने भी कुछ वर्ष पहले हिमाचल में  प्रवेश किया है लेकिन फास्टवे को टक्कर नहीं दे पाया है। अब लोग परेशान हो रहे है कि अचानक से सिटी केबल किधर गायब हो गया। 

शिमला में फास्टवे देख रहे चैनल 9 के मालिक एसएन खन्ना कहते है कि सिटी केबल को जोड़ने का काम किया जा रहा है। जल्द ही जहां भी हिमाचल में सिटी केबल नेटवर्क है उसको फास्टवे से जोड़ लिया जाएगा। आजकल युद्धस्तर पर तारों को जोड़ने का काम चल रहा है। चैनल-9 की पहले से ही फास्टवे के साथ पार्टनरशिप है। इसलिए एसएन खन्ना ही हिमाचल के फास्टवे को देखते है। उधर सिटी चैनल के मुताबिक उन्होंने सिर्फ़ केबल नेटवर्क बेचा है सिटी चैनल नहीं बेचा है। सिटी चैनल आगे भी चलता रहेगा।