Follow Us:

नगर निगम धर्मशाला चुनाव के लिए हलचल तेज, दोनों पार्टियों के लिए चुनौती

मृत्युंजय पुरी |

2022 से पहले नगर निगम चुनावों के लिए दोनों ही पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल निगम चुनावों को जीतने के लिए अभी से बैठके कर रहे हैं। इसी कड़ी में ख़बर है कि धर्मशाला में कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल पुराने प्रत्याशियों पर दांव खेलेंगी। नगर निगम के पहले चुनाव में कांग्रेस बहुमत में थी जबकि भाजपा को तीन ही पार्षदों से संतोष करना पड़ा था। अबकी बार कांग्रेस पुराने पार्षदों के सहारे ही चुनाव में उतरेगी जबकि भाजपा उन वार्डों के लिए माथापच्ची करेगी जहां हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, इस बार धर्मशाला में बीजेपी विधायक चुने गए हैं जिसके चलते कांग्रेस के सामने भी निगम चुनाव जीतना चुनौति भरा रहेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम चुनाव 31 मार्च या फिर दो अप्रैल को सकते हैं और इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। नगर निगम धर्मशाला में कुल 17 वार्ड हैं। वर्तमान में 14 पार्षद कांग्रेस और तीन भाजपा समर्थित हैं। महापौर पद पहले ढाई वर्ष के लिए एससी महिला और अगले अढ़ाई वर्ष के लिए एसटी के लिए था।