Categories: हिमाचल

ऊना में मीडिया कर्मी की मौत, कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

<p>ऊना मीडिया कर्मी रविंद्र कुमार का 30 वर्ष की उम्र में अकस्मात निधन हो गया। रविंद्र कुमार कुछ दिनों से कुछ बीमार थे और बुधवार सुबह उनकी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्प्ताल लेजाया गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर किया लेकिन उन्होंने मेहतपुर में ही दम तोड़ दिया। इसके लिए चलते उन्हें वापस लाया गया और उनका कोरोना टेस्ट लिया गया।</p>

<p>टेस्ट की रिपोर्ट में रविंद्र कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद कोविड प्रोटोकॉल के तहत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने उनका संस्कार करवाया। रविंद्र कुमार अपने पीछे पिता ,माता ,पत्नी ,भाई और भाभी को छोड़ गए हैं। हाल ही में उनकी शादी भी हुई थी। उनके निधन पर मीडिया कर्मियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है ।रविंद्र कुमार मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और पत्रकारिता में लगातार सक्रिय रहकर अपना काम कर रहे थे। कोरोना संकट के बीच भी वे लगातार समाचारों का संप्रेषण करते रहे। रविंद्र के निधन पर प्रेस क्लब उन्होंने शोक व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

6 mins ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

26 mins ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

40 mins ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

5 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

6 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

6 hours ago