<p>प्रदेश सरकार के वार्षिक बजट 2021-22 में विधायक प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधायकों के साथ 2 दिवसीय बैठक होगी। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस बैठक का आयोजन 8 और 9 फरवरी, 2021 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के कॉन्फ्रेंस हाल में किया जाएगा।</p>
<p>चम्बा, सिरमौर और ऊना ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 8 फरवरी, 2021 को 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि मंडी, कुल्लू तथा बिलासपुर ज़िलों के विधायकों की बैठक इसी दिन दोपहर बाद 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।</p>
<p>कांगड़ा और हमीरपुर ज़िलों के विधायकों के साथ बैठक 9 फरवरी, 2021 को प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक जबकि लाहौल स्पीति, किन्नौर, सोलन और शिमला ज़िलों के विधायकों की बैठक दोपहर बाद 2.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।</p>
नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…