Categories: हिमाचल

टीकाकरण में हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर, अब तक 21 लाख 22 हजार 894 को लगी वैक्सीन: CM

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पात्र आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने में देश भर में सर्वोच्च स्थान पर है। राज्य में लोगों को अभी तक वैक्सीन की 21 लाख 22 हजार 894 खुराकें दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की 81 हजार 996 पहली डोज और 68 हजार 686 दूसरी डोज लगाई जा चुकी हैं। अग्रिम पंक्ति कार्यकर्ताओं को 54025 पहली डोज तथा 41419 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पात्र आयु वर्ग को कोविड वैक्सीन की पहली 1561107 डोज तथा 315661 दूसरी डोज दी जा चुकी हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पात्र लोगों को अभी तक कोरोना वैक्सीन की 1697128 पहली डोज और 425766 दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना द्वारा नवम्बर 2019 में जारी अनुमानित जनसंख्या के लिए तकनीकी समूह द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में कोविड वैक्सीन के लिए 5523000 लोग पात्र हैं। जिनमें से 1697128 लोगों का टीकाकरण कर राज्य ने पात्र 31 प्रतिशत व्यक्तियों को कवर कर लिया है। विभिन्न राज्यों के आकड़ों के अनुसार टीकाकरण की प्रगति में छतीसगढ़ दूसरा राज्य है, जिसने पात्र जनसंख्या का 25 प्रतिशत हिस्सा कवर किया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण में यह प्रगति प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही संभव हो पाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ, समय-समय पर उठाए गए प्रभावी कदमों के कारण ही हिमाचल प्रदेश देशभर में सर्वोच्च स्थान पर हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

12 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

31 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

35 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

44 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago