Follow Us:

HPU में चल रहे मूर्ति विवाद के बीच होर्डिंग तोड़ने पर मेयर का घेराव

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय में एसएफआई सरदार भगत सिंह की और एवीबीपी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित करने की मांग कर रही है। इसको लेकर दोनों छात्र संगठन आमने-सामने है। सरदार भगत सिंह की मूर्ति का प्रस्ताव पहले पारित हुआ है उसके बाद विवेकानंद की मूर्ति को बालूगंज की जगह विवि परिसर में लगाने पर सहमति बनी लेकिन अभी तक दोनों ही प्रस्ताव लटके पड़े है। हालांकि दोनों मूर्तियां समरहिल चौक पर ही लगेंगी।  

मूर्तियों को लगाने की मांग के बीच नगर निगम शिमला ने समरहिल चौक में लगी होर्डिंग रात को तोड़ डाली। इसको लेकर एसएफआई बिफ़र गई और मेयर की घेराबंदी कर नारेबाज़ी की। एसएफआई का कहना है कि अपने छात्र संगठन एवीबीपी के दवाब में होर्डिंग तोड़ी गई। नगर निगम का तर्क था कि होर्डिंग अवैध थी इसलिए तोड़ी गई। तब एसएफआई ने कहा कि शहर में जगह-जगह सरकार, भाजपा नेताओ और अन्य बैनर होर्डिंग अवैध रूप से लगे हैं उनको भी हटाया जाए।

उधर, नगर निगम की मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि अब शिमला में कहीं भी अवैध होर्डिंग की इजाज़त नहीं दी जाएगी। जो उल्लंघन करेगा उसके ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रही बात मूर्ति लगाने की तो समरहिल चौक पर दोनों ही महान विभूतियों सरदार भगत सिंह और विवेकानंद की मूर्तियां लगाई जाएंगी। नगर निगम ने प्रस्ताव पारित कर दिया है अंतिम निर्णय सरकार और भाषा संस्कृति विभाग को लेना है।