Categories: हिमाचल

शिमला: मौसम साफ होने के बाद ‘फ़िसलन’ बनी जानलेवा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

बर्फबारी के बाद भी पहाड़ी को रानी शिमला में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि, मौसम साफ हो गया है लेकिन सड़कों पर फिसलन बढ़ने से सफ़र जानलेवा हो गया है। यहां तक कि फिसलन को कंट्रोल करने के लिए सड़कों पर रेत भी डाली जा रही है।

इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन ने बकायदा पर्यटकों के लिए एडवाइज़री भी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि पर्यटक अपने वाहनों को लेकर ऊपरी इलाकों जैसे कुफ़री, नारकंडा की ओर न जाएं। यदि पर्यटकों को यहां जाना है तो वे ढली में अपनी गाड़ी लगाकर परिवहन निगम की बसों में कुफ़री की ओर जा सकते हैं।

इस बारे में डीसी शिमला अमित कश्यप ने कहा कि बर्फ़बारी के बाद सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ पेश सकती है। इसी के चलते खास कर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से अपनी गाड़ी कुफरी, फागु की तरफ न ले जाने पर मना किया गया है। पर्यटकों के लिए ढली में बसों की व्यवस्था की गई है, जहां से अपनी गाड़ी पार्क कर बसों में घुमने जा सकते है।

ढली में हर 15 मिनट के बाद कुफरी फागु की तरफ बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। इनके टायर में चैन लगे हुए है ताकि बर्फ़ पर गाड़ी न फिसले। उन्होंने कहा कि आगामी 10 और 11 जनवरी को भी बर्फ़बारी की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन बर्फ़बारी से निपटने के लिए तैयार है और पर्यटकों को ऊपरी क्षेत्रो में न जाने की हिदायत भी दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

18 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

33 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

45 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

57 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago