Follow Us:

शिमला: क्राइस्ट चर्च में मनाया गया गुड फ्राइडे, कोरोना से निजात के लिए की गई प्रार्थना

पी. चंद |

आज पूरे विश्व मे ईसाई समुदाय के द्वारा गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। बाइबिल के अनुसार, प्रभु ईसा मसीह ने शुक्रवार के दिन ही अपने जीवन का बलिदान दिया था। इसलिए उनकी याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। शिमला के रिज मैदान पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में आज गुड फ्राइडे मनाया गया। प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विश्व शांति के लिए मौन रखा गया और प्रार्थना की गई। प्रार्थना सभा के बाद भगवान मसीह की शिक्षाओं के साथ सभा का आरंभ हुआ। इस मौके पर ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च में कोरोना नियमो का पालन करते हुए एकत्रित हुए प्रार्थना सभा की गई।

क्राइस्ट चर्च के पादरी सोहन लाल ने कहा कि आज के दिन ईसा मसीह की कुर्बानी को पूरे विश्व मे याद किया जा रहा है। कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रार्थना की गई। इस दौरान चर्च में सोशल डिस्टेंस, मास्क का विशेष ध्यान रखा गया है। आज पूरा विश्व कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। ईश्वर से पूरे विश्व के लिए इस बीमारी से निजात के लिए प्रार्थना की गई। हर मनुष्य इससे सुरक्षित हो ऐसी परमेश्वर से प्रार्थना की गई। हम एक दूसरे की मदद करते हुए जीवन मे आगे बढ़े हर परेशानी से हमें बचाये।