Follow Us:

राजधानी शिमला में हुआ भारत का पहला लव स्कैंडल, आज भी स्कैंडल प्वाइंट है नाम

पी. चंद |

भारत पहला प्रेम का लफ़ड़ा पहाड़ों की रानी शिमला में हुआ था। माल रो स्थित इस जगह को स्कैंडल प्वाइंट के नाम से जाना जाता है। ये जगह स्कैंडल प्वाइंट कैसे बन गई इसके बारे में जानने के लिए ब्रिटिश काल में जाना पड़ेगा, क्योंकि स्कैंडल प्वाइंट की कहानी वहीं से शुरू होती है।

कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में शिमला के मालरोड में इसी जगह से पटियाला के महाराजा ने अंग्रेज वाइसराय की बेटी को उठा लिया था। इसी वजह से इस जगह को पहला लव स्कैंडल कहा जाता है। माना जाता है कि पटियाला के महाराजा भूपिंद्र सिंह वाइसराय लार्ड कर्जन की बेटी को दिल दे बैठे थे और उसे हर हाल में पाना चाहते थे। लार्ड कर्ज़न की  बेटी रोजाना शाम को शिमला के मालरोड पर टहलने आती थी। उस समय मालरोड पर भारत के लोगों को घूमने की अनुमति नहीं थी।

अंग्रेज अफसर ही अपने परिवार के साथ टहलते थे। कहा जाता है कि महाराजा भूपिंद्र सिंह घोड़े पर सवार होकर आए और मालरोड पर टहल रही लार्ड कर्जन की बेटी को उठा ले गए थे।

राजा पटियाला भूपिंद्र सिंह का जन्म 12 अक्टूबर 1891 में हुआ। वर्ष 1900 में उन्होंने राजगद्दी संभाली और 38 साल तक राजपाट किया। उन्होंने ऑनरेरी लेफ्टीनेंट कर्नल के तौर पर प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया था। लीग ऑफ नेशंज में 1925 में भूपिंद्र सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। महाराजा क्रिकेट के शौकीन थे। व1911 में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी वही थे। हालांकि कुछ इतिहासकार स्कैंडल प्वाइंट में हुई अग़वा करने की घटना से इत्तफाक नहीं रखते है।