Categories: हिमाचल

CM के गृह क्षेत्र सिराज में ही लोग खफा, हेलीपैड का निर्माण न होने पर उठे विरोध के स्वर

<p>प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अपने ही विधानसभा क्षेत्र के लोग सरकार से खफा चल रहे हैं। दरअसल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गाड़ा गुशेनी, पंचायत थाचाधार , सिराज में हेलिपैड बनाने की घोषणा की थी जिसको लेकर थोड़ा काम भी शुरू हो गया था लेकिन अब हेलीपैड का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। निर्माण कार्य भी लंबे अरसे से बंद पड़ा है। मुख्यमंत्री का हेलीपैड बनाने का वादा केवल घोषणा तक ही सीमित रह गया है।हालांकि क्षेत्र के लोग शिमला में मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिले थे लेकिन समस्या का हल नहीं हो पाया है।</p>

<p>जब निर्माण कार्य शुरू किया गया था तो स्थानीय निवासी की लगभग 5 बीघा जमीन भी हेलीपैड के निर्माण में दायरे में आई थी। कई सेब के फलदार पौधे भी इसकी चपेट में आ गए थे जिसका मुआवजा जमीन के मालिक को नहीं दिया गया। अब न ही हेलिपैड का निर्माण क्षेत्र में हो रहा है जिससे क्षेत्र के निवासियों में सरकार के खिलाफ़ खासा गुस्सा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि अगर क्षेत्र में हेलीपैड का।निर्माण ही नहीं होना था तो मशीनें लगाकर लोगों की जमीन से सेब के पौधे क्यों उखाड़े गए। लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।</p>

<p>वहीं, मामले को लेकर कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। सिराज विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने और गग्गल एयरपोर्ट को भी विस्तारीकरण की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के अपने ही गृह क्षेत्र में एक हेलीपैड की घोषणा ही पूरी नहीं हो रही है। लोगों को केवल झूठे सपने दिखाकर उनके सेब में फलदार पौधे नष्ट किये जा रहे हैं जो की दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही सरकार द्वारा किये गए वादे पूरे नहीं हो रहे हैं तो प्रदेश अन्य जिलों में क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा ही लगाया जा सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

3 hours ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

5 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

6 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

6 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

6 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

7 hours ago