Follow Us:

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए सोलन के लोगों ने भेजी राहत सामग्री

डेस्क |

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए सोलन के लोगों ने राहत सामग्री भेजी। ये राहत सामग्री सोलन के लोगों द्वारा इक्टठी की गई थी जिसमें गुरुद्वारा और सर्व सांझी गुरमत प्रचार कमेटी के सदस्यों को अहम योगदान रहा। ये सारी राहत सामग्री इकठ्ठा कर बाबा लखबीर सिंह के पास फगवाड़ा भेजी गई। जहां से फिरोजपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामग्री वितरित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुद्वारा के एक सदस्य ने सोशल मीडिया में बाढ़ पीडि़त लोगों की मदद के लिए सहयोग की अपील की थी। इसको लेकर सोलन की जनता ने गुरुद्वारा साहिब सपरून में बाढ़ पीडि़तों के लिए सामान देना शुरू किया। जिसमें राशन, कपड़े, जूते, कंबल वगैराह शामिल हैं।