Categories: हिमाचल

हिमाचल के 8 शहरों का माइनस में पारा, बर्फ़बारी से अभी भी 102 सड़कें बंद

<p>हिमाचल प्रदेश में शीतलहर थमने का नाम नहीं ले रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ़बारी की वजह से अनेक स्थानों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। 6 जिलों के 8 शहरों का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से शिमला का तापमान माइनस में बना हुआ है। बर्फ़बारी की वजह से राज्य की 102 सड़कें रविवार को भी अवरुद्ध रहीं। इनमें दो राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं।</p>

<p>शिमला जिला में सर्वाधिक 70 सड़कें बंद हैं। चंबा जिला के डलहौजी में 18, कुल्लू में 8 और मंडी में 4 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। बर्फ़बारी से सड़कों औऱ राष्ट्रीय राजमार्गों को 170 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। लाहौल-स्पीति&nbsp; मुख्यालय केलंग राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रविवार की सुबह न्यूनतम तापमान -15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।</p>

<p>इसके बाद किन्नौर जिला के कल्पा में पारा -6.4 डिग्री रहा। कुल्लू जिला के विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में पारा -4.6 और भुंतर में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला जिला की बात करें, तो पर्यटन नगरी कुफरी में -4 और शिमला शहर में -0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मंडी जिला के सुंदरनगर में -0.6 डिग्री और चंबा जिला के डलहौजी में -0.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अन्य प्रमुख शहरों में पालमपुर में शून्य, सोलन में 1.5, चंबा में 1.8, कांगड़ा में 2, धर्मशाला में 2.4, हमीरपुर में 4.3, बिलासपुर में 4.5, ऊना में 5, मंडी में 5.3 और नाहन में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।</p>

<p>शिमला में रविवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। शिमला का अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री था। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार मैदानों क्षेत्रों सहित राज्य के अन्य अधिकतर भागों में आठ फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

2 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

3 hours ago

Chamba News: चिकन की हड्डी गले में फंसने से व्यक्ति की मौत

Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…

3 hours ago

Himachal: कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो की बस पलटी, 10 यात्री घायल

Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…

3 hours ago

Hamirpur News: शराब के नशे में धुत्‍त होकर दोस्त की गला घोंटकर हत्या

  Hamirpur Migrant Worker Murder:  पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…

4 hours ago

Kolkata Doctor Case: सीबीआई ने आरोपी की DNA रिपोर्ट, खून के धब्बे समेत 11 साक्ष्य सूचीबद्ध किए

Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…

6 hours ago