Follow Us:

हिमाचल में बढ़ता पर्यटकों का हुजूम, सोशल मीडिया में लोग पर्यटकों को बता रहे असुरक्षित

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के चलते राज्य सरकार ने बंदिशों में छूट क्या दी हिमाचल में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। एक तरफ तीसरी लहर का ख़तरा दूसरी तरफ़ इस तरह से हिमाचल में बढ़ता पर्यटकों का हुजूम लोगों को डराने लगा है। हालांकि सरकार ने प्रदेश में आने के लिए RTPCR रिपोर्ट में छूट दी है लेकिन पंजीकरण अभी भी ज़रूरी है। लेकिन अधिकतर पर्यटक बिना पंजीकरण के ही पर्यटन स्थलों का रुख़ कर रहे हैं। 

प्रदेश में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ लोगों को डरा रही है। सोशल मीडिया में सीमाओं की गाड़ियों के तस्वीरें शेयर कर लोग आगाह कर रहे है कि इस तरह पर्यटकों को हिमाचल आने के लिए सरकार छूट न दे नहीं तो ये हिमाचल पर भारी पड़ सकती है। शिमला के अनिल भारद्वाज का कहना है कि शिमला में पर्यटक कोरोना के प्रोटोकॉल को तोड़कर घूम रहे हैं। हम सुरक्षित हिमाचल चाहते हैं। इसी तरह से कई लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिख रहे है कि पहाड़ आपको नहीं बुला रहे हैं इसलिए आप न आएं। 

यहां तक को हॉटेल मालिक भी कहते है कि अब उन्हें भी डर सता रहा है क्योंकि प्रदेश में पर्यटकों की कहीं थर्मल सकैनिंग व अन्य जांच नहीं हो रही है। प्रदेश के अधिकतर होटलों में थर्मल स्कैनिंग तक नहीं है। वह पर्यटकों की जांच कैसे करेंगे। कई पर्यटक तो बिना पंजीकरण के भी पहुंच रहे हैं। हिमाचल में पर्यटन तो बढ़ा है लेकिन संक्रमण का खतरा टला नहीं है इसलिए सरकार को मोनिटरिंग के लिए कोई सिस्टम बनाना चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी कह चुके हैं कि पर्यटकों की भीड़ पर निगरानी के लिए मेकनिजम बनाया जा रहा है।