Follow Us:

सैन्य सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई, पैर फ़िसलने से हुई मौत

हरीश |

डोगरा रेजिमेंट के जवान रवि कुमार का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार किया। सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी औऱ उनके परिवार को इस दुख से उभरने की कामना की। जवान रवि कुार रिकांगपिओ में तैनात ते और पैर फिसलने से उनके सिर पर चोट लग गई थी, जिसके बाद रविवार देर रात अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जवान रवि अपने पीछे अपने दो बच्चे और पत्नि को छोड़ गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाज के दौरान उन्हें चंडीमंदिर सैनिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर करीब 15 दिन से जवान रवि कुमार का इलाज चल रहा था, लेकिन पिछले कल उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार सुबह जवान का शव उनके पैतृक गांव बल्ह पहुंचाया गया और 10 बजे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान रवि कुमार बल्ह के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे 2002 में 10 डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे।