Categories: हिमाचल

ऊना में ठगी का मामला, रिटायर्ड इंस्पेक्टर के ख़ाते से उड़ाये 55 हज़ार

<p>हिमाचल प्रदेश के ऊना में ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। यहां तक कि अब ठगबाज़ों ने रिटायर्ड पुलिसवालों के बैंक खाते पर भी हाथ साफ़ करना शुरू कर दिया। संतोषगढ़ इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड इंस्पेकटर के बैंक खाते से 55 हजार रूपये उड़ा लिये गये हैं। पीड़ित ने इस संदर्भ में पुलिस और बैंक को श़िकायद दे दी है।</p>

<p>पुलिस को दी शिकायत में सनोली निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर राम प्यारा ने बताया कि संतोषगढ़ स्थित एसबीआई के बैंक खाते से एक हफ्ते में करीब 55 हजार रुपये निकले हैं। राम प्यारा ने बताया कि मैनें अपने एटीएम से नंगल में पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद अजौली स्थित एटीएम से पैसे निकालने की भी कोशिश की, लेकिन वहां भी पैसे नहीं निकले।</p>

<p>इसके बाद एसबीआई संतोषगढ़ बैंक में आया और अपनी कॉपी में एंट्री करवाई तो देखा कि उसमें से 55 हजार रूपए गायब थे। मैंने उसी समय एसबीआई&nbsp; बैंक के मनेजर से बात की तो पाया कि खाते से 55 हजार रूपए गायब हुए हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि पहली बार संतोषगढ़ में 20 हजार रूपए निकाले गए। इसके बाद 10 हजार रुपये गढ़शंकर पंजाब में निकाले गए। 6 हजार रुपये हरियाणा में पैट्रोल पंप द्वारा निकाले गए। 25 फरवरी को राम प्यारा के खाते में पैंशन आई और उस दिन भी 19 हजार रूपए फिर से निकाले गए।।पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया है कि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

11 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

11 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

12 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

13 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

14 hours ago