Categories: हिमाचल

वतन वापसी पर ऐसे हुआ स्वागत!, चोरों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उड़ाया सामान

दिल्ली एयरपोर्ट से ऊना लौट रहे बस में सवार यात्री को नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया गया है। बेहोश कर व्यक्ति से शातिरों ने बैग में रखा सामान, पासपोर्ट, मोबाइल और जेब में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। लिहाजा, नशीला पदार्थ पिलाने से 12 घंटे बीत जाने के बाद भी व्यक्ति को होश नहीं आया है।बेहोशी की हालत में व्यक्ति का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले में जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, जोल निवासी राज कुमार पुत्र कुश्मीर चंद करीब एक साल पहले साऊदी अरब गया था। एक साल काम करने के बाद छुट्टी लेकर वापिस घर आ रहा था। बुधवार रात करीब 11 बजे साऊदी अरब से दिल्ली पहुंचा था, जहां से हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली से ऊना के लिए बस ली। चंडीगढ़ से कुछ दूरी पीछे बस रात को खाना खाने के लिए रुकी, जहां खाना खाते वक़्त एक अंजान व्यक्ति ने उसे पानी के बहाने कोई नशील पदार्थ पिला दिया।

(आगे ख़बर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

इस दौरान चोरों ने इस चोरी को अंजाम दिया और उसके सामान तथा पैसों को ले उड़े। चंडीगढ़ से आगे बस पहुंचने पर परिचालक मनोहर ने देखा कि राज कुमार बेहोशी की हालत में है, काफी देर तक होश न आने के बाद जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचित किया। ऊना पहुंचने पर राज कुमार को परिजनों की मदद से ऊना अस्पातल में भर्ती करवाया गया।

एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि व्यक्ति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। होश आने के बाद पीडि़त के बयान लिए जाएंगे। शातिरों ने व्यक्ति के बैग से क्या-क्या सामान और कितनी नगदी उड़ाई है, इसका पता भी बयान दर्ज करने के बाद ही चल पाएगा।

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

4 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

4 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

5 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

5 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

5 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

8 hours ago