Categories: हिमाचल

ऊना: जरूरतमंदों को लोग खुद न बांटे राशन, जिला प्रशासन ने जारी किये निर्देश

अपने स्तर पर जरूरतमंदों को राशन व अन्य आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई घातक सिद्ध हो सकती है। यह बात आज डीसी ऊना संदीप कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। उन्होंने कहा कि आगे आकर समाज की मदद करने की भावना का सम्मान है, लेकिन ऐसा करना धारा 144 का उल्लघंन भी है और इससे एक ही स्थान पर बार-बार राशन पहुंच जाएगा, जिससे सभी जरूरतमंद लोगों तक राशन की सप्लाई नहीं हो पाएगी। साथ ही राशन की सप्लाई के समय सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखा जाना चाहिए।

जिलाधीश ने कहा कि जो भी व्यक्ति मदद करना चाहते हैं वह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी संजीव ठाकुर से संपर्क कर सकते हैं, ताकि उचित व्यवस्था बनाई जा सके। शनिवार तक लगभग 10 हजार परिवारों तक राशन पहुंचाया गया है और इसे आने वाले दिनों में तेज किया जा रहा है। उन्होंने लंगर लगाने वालों को सावधान करते हुए कहा कि ऐसा करना संक्रमण का कारण बन सकता है। राशन के बाद स्लम एरिया में दूध, सब्जी व ब्रैड आदि की सप्लाई भी की जा रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।

जो जहां है, वहीं रहे

संदीप कुमार ने कहा कि जिला ऊना के कई लोग बाहरी राज्यों में फंसे हैं, ऐसे व्यक्ति जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। उनके रहने और खाने की व्यवस्था वहीं के प्रशासन से बातकर करवाई जाएगी। मेहमानों की तरह उनका ध्यान रखा जाएगा और समय अनुकूल होते ही वापस बुलाया जाएगा। सिर्फ आपातकालीन स्थितियों में ही पास की व्यवस्था की जाएगी और बाहर से आने वालों का मेडिकल चैकअप किया जाएगा।

टेक्सियों के रेट किए तय

डीसी ने कहा कि आपात स्थिति में अगर किसी को टैक्सी की आवश्यकता है तो इसके लिए जिला प्रशासन ऊना ने रेट तय कर दिए हैं। ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ तक 6 सीटर वाहन के लिए 3200 रुपए, 4 सीटर वाहन के लिए 2700, ऊना से होशियारपुर तक 6 सीटर वाहन के लिए 1500 रुपए, 4 सीटर वाहन के लिए 1200 रुपए, ऊना से कांगड़ा के लिए 6 सीटर का रेट 2700 रुपए तथा 4 सीटर का किराया 2200 रुपए होगा। इसके अलावा ऊना से लुधियाना के लिए 6 सीटर गाड़ी का किराया 3300 रुपए तथा 4 सीटर का रेट 2800 रुपए तय किया गया है।

साथ ही आपात स्थिति में 10 किमी तक ऊना लोकल में जाने के लिए भी टैक्सी प्राप्त की जा सकती है। छह सीटर वाहन के लिए 500 रुपए तथा 4 सीटर टैक्सी के लिए 300 रुपए चुकाने होंगे। आपात स्थिति में यात्रा के लिए पास जारी किए जाएंगे, जिसके लिए फोटो लाना अनिवार्य होगा। टैक्सी सुविधा के लिए लेख राज (फोन नंबर- 9816610725) तथा संदीप कुमार (फोन नंबर- 9816044014) पर संपर्क किया जा सकता है।

पशु चारे का इंतजाम किया

पशु चारे का इंतजाम कर दिया गया है। पंजाब से काफी संख्या में गाड़ियां जिला ऊना पहुंच रही हैं। पशु चारे के लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें। इसके अलावा पशु पालन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9817956715, 9816508652 पर भी बात की जा सकती है। अगर आवश्यकता हुई तो पशु चारे की राशनिंग भी की जाएगी।

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

5 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

5 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

6 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

6 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

6 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

10 hours ago