Follow Us:

दीपावली के बीच भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 13 नवंबर से बदलेगा मौसम

डेस्क |

दीपावली के मौके पर हिमाचल प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है। विभाग के अनुसार 13 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता रहेगा जिसके चलते मौसम में बदलाव आने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में 15 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

17 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। ऊपरी इलाकों में अभी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इन बारिशों से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले ढाई महिने से सूखा पड़ा है जिसके चलते खेत भी बेहाल हो चुके हैं। विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।