<p>पहाड़ी प्रदेश हिमाचल में एक बार फ़िर से मौसम बिगड़ गया है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में मौसम विभाग ने मंगलवार से भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 11 से 13 मई तक इन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। पूरे प्रदेश में 16 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार है। हिमाचल में मार्च माह तक सामान्य से कम बारिश हुई थी जबकि अप्रैल औऱ मई माह में बारिश सामान्य से ज़्यादा हुई है। परिणामस्वरूप तापमान भी सामान्य से कम चल रहे हैं।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह से ही कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शिमला के ऊपरी इलाकों में ओले गिरने से सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में मंगलवार से भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रशासन से भी सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान बारिश, बर्फ़बारी, ओलावृष्टि के साथ अंधड़ चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। पूरे प्रदेश में 16 मई तक मौसम खराब रहने की संभावना है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार भी हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(8939).jpeg” style=”height:1215px; width:880px” /></p>
Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…
NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…
Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…
Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…
Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…
Valmiki Jayanti celebrations : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नाहन में महर्षि…