हिमाचल

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक जूस विक्रेता से गन्ने का रस पीने के दौरान ली गई फोटो के वायरल होने से पुलिस व सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब सीमा से सटे जिला कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र के साथ लगते नंगलभूर बाजार में जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गन्ना जूस विक्रेता के पास 3 व्यक्तियों ने जूस पिया जो सीमा सुरक्षा बल की वर्दी में थे लेकिन उनका हुलिया सुरक्षा बलों जैसा नहीं था। इसकी सूचना मिलते ही पंजाब के पठानकोट जिले की पुलिस और हिमाचल के जिला नूरपुर की पुलिस सहित सुरक्षा एजैंसियां अलर्ट पर आ गई हैं।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। क्यूआरटी सहित पुलिस बल को संवेदनशील स्थान पर तैनात कर दिया गया है।

Kritika

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

12 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

12 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

12 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

12 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

12 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

12 hours ago