हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने साल 2021 में हुए अपराधों और हादसों का आंकड़ा जारी किया है। साल 2021 में 2020 के मुकाबले अपराधों में थोड़ी कमी आई है। प्रदेश में साल 2020 में कुल अपराध और हादसों के 14,799 मामले दर्ज किए गए थे। जो साल 2021 में घटकर 13,048 हो गए हैं। हालांकि बीते साल अपराध और हादसों में कमी जरूर आई है लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि हिमाचल प्रदेश में साल 2021 में रेप के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
हिमाचल प्रदेश में साल 2020 में रेप के 333 मामले दर्ज हुए थे जबकि साल 2021 में रेप के 359 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं, साल 2021 में हादसों में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में साल 2020 में हादसों के 2236 मामले दर्ज हुए थे जबकि साल 2021 में हादसों के 2408 मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 2021 में चोरी के मामलों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश में साल 2020 में चोरी के 347 मामले दर्ज हुए थे जबकि 2021 में 475 चोरी के मामले दर्ज हुए हैं।
Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…
हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…
विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…
शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…
कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…
ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…