Categories: हिमाचल

कोविड-19 से निपटने के लिए हिमाचल को विदेशों से मिल रही उदार सहायता, देखें किस देश क्या मदद मिली

<p>कोरोना महामारी से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश को विदेशों और देश की विभिन्न संस्थाओं से उदार सहायता प्राप्त हो रही है। इस बारे जानकारी देते हुए स्वास्थय विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि विदेशों से प्राप्त हुई मदद में यूएई से 196900 तीन लेयर मास्क, 480 फैबीपिरवीर टेवलेट, 15500 गाउन, 22400 गॉगल्ज, कजाकिस्तान से 57720 तीन लेयर मास्क, यूनाईटेड स्टेट्स से 80010 एन-95 मास्क, ताइवान से 185 बी-टाईप ऑक्सीजन सिलेंडर, यूनाइटेड किंगडम से 36 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर व 350 डी-टाईप ऑक्सीजन सिलेंडर, कुवैत से 73 बी-टाईप ऑक्सीजन सिलेंडर और 100 डी-टाईप ऑक्सीजन सिलेंडर, 77 पिन-टाईप छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर, 30 पिन-टाईप बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर व 78 बी व डी-टाईप रेग्युलेटर प्राप्त हुए हैं।</p>

<p>चीन से 150 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर, &nbsp;साउथ कोरिया से 100 बी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर, 100 पिन लार्ज बी-टाइप ऑक्सीजन रेग्यूलेटर, 100 नेजल कैनुला व 2500 स्टेंडर्ड क्यू एजी टेस्ट किट, सिंगापुर से 242 एंप्लाई आॅक्सीजन सिलेंडर 2 लीटर के व 46 एंप्लाई ऑक्सीजन सिलेंडर 40 लीटर के, &nbsp;फिनलेंड से 60 ऑक्सीजन सिलेंडर 50 लीटर डी-टाइप व 26 ऑक्सीजन सिलेंडर 10 लीटर डी-टाइप, स्विटजरलैंड से 50 वेंटिलेटर, कनाड़ा से 20 वेंटिलेटर एसेसरीज, स्पेन से 41 वेंटिलेटर (जोल), मिश्र (इजिप्ट) से 10 वेंटिलेटर, यूएसए से 28832 वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया टूल्ज, ओमान से 10 टेमीजिवा टोसिलिजुमल 400 एमजी और ऑस्ट्रेलिया से 50 ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर प्राप्त हुए हैं।</p>

<p>उन्होंने बताया कि मदद के रूप में प्राप्त हुई चिकित्सा से संबंधित सामग्री व उपकरणों को प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यकतानुसार भेजा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मदद राज्य में कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago