Categories: हिमाचल

हिमाचल को पोषण अभियान के अंतर्गत मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

<p>हिमाचल प्रदेश को पोषण अभियान के अंतर्गत तीन राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए गए। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किए। ये पुरस्कार पोषण अभियान के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन के लिए राज्य, जिला, खंड और आंगनवाड़ी केन्द्रों को प्रदान किए गए। प्रदेश के लिए इन पुरस्कारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने प्राप्त किया। महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक कृतिका कुलहारी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ उपस्थित थे।</p>

<p>हिमाचल को तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए चयनित किया गया था, जिनमें कन्वर्जेंस एवं कम्युनिटी मोबिलाईजेशन, आईसीडीएस-सीएएस और पोषण अभियान के अंतर्गत कुल प्रदर्शन शामिल थे। प्रदेश को इन पुरस्कारों के अंतर्गत 2.25 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। प्रदेश में आंगनबाड़ी केन्द्रों के अंतर्गत बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मंडी और किन्नौर जिला के कल्पा को कन्वर्जेंस पुरस्कार, शिमला शहरी खंड को पोषण अभियान के अंतर्गत खंड स्तरीय लीडरशिप एवं कन्वर्जेंस पुरस्कार जबकि इस अभियान के तहत सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार सोलन को मिला है। सोलन जिला को मिले पुरस्कार को उपायुक्त के.सी. चमन ने प्राप्त किया।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास को तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तत्परता के साथ पोषण अभियान को क्रियान्वित कर रही है ताकि एक स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने भी इस शानदार उपलब्धि के लिए विभाग की पूरी टीम को बधाई दी है।&nbsp;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4378).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

3 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

3 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

3 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

3 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

3 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

3 hours ago