हिमाचल

हिमाचल: ट्री हाउस कारोबारियों को झटका, विभाग नहीं देगा होमस्टे का लाइसेंस

पेड़ों पर ट्री हाउस बनाकर पर्यटकों को आकर्षित करने वाले पर्यटन व्यवसायियों को झटका लगा है। क्योंकि पर्यटन विभाग इन ट्री हाउस का होम स्टे में न तो पंजीकरण करेगा और न ही लाइसेंस देगा। कारोबारियों को अब इन ट्री हाउस को होटल या फिर रेस्ट हाउस में पंजीकरण करना होगा। कुल्लू की बंजार और तीर्थन घाटी में करीब एक दर्जन के करीब ट्री हाउस हैं। इनमें से आधे संचालित हैं और आधों का निर्माण हो रहा है।

बता दें कि पर्यटकों को प्राकृतिक नजारों से अवगत करवाने के लिए पिछले एक साल से इन ट्री हाउस का चलन बढ़ रहा है। पर्यटक भी इन ट्री हाउस को काफी पसंद कर रहे हैं। इन ट्री हाउस में पर्यटकों को रूझान बढ़ता देख कारोबारियों ने ट्री हाउस बनाने पर अधिक फोकस करना शुरू कर दिया है। लेकिन पर्यटन विभाग द्वारा इनका होमस्टे में पंजीकरण न किए जाने के फैसले से कारोबारियों को झटका लगा है।

गौरतलब है कि ट्री हाउस देवदार, कायल और चील के पेड़ों पर तैयार किया जाता है। इसे लकड़ी से बनाया जाता है। ट्री हाउस में बालकनी के साथ कमरा होता है जिसमें पर्यटकों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। वहीं, कारोबारी पर्यटकों से ट्री हाउस का 1500 से 2500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चार्ज करते हैं।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

6 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

9 hours ago