Categories: हिमाचल

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हिमाचल का जवान शहीद

<p>बिलासपुर के नयनादेवी के गांव माकड़ी के सैनिक की जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए गोली लगने से शहीद होने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक जवान की उम्र 30 साल है और हाल ही में वो छुट्टियां काट कर ड्यूटी पर गया था।</p>

<p>विजय कुमार के शहीद होने का समाचार मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और शहीद के घर पहुंचना शुरू हो गए हैं। उधर, नयनादेवी के एसडीएम अनिल चौहान ने बताया कि उन्हें अभी-अभी विजय कुमार की शहादत का समाचार मिला है। शहीद विजय कुमार 87 आर्म्ड में भर्ती थे।</p>

<p>शहीद जवान विजय कुमार की छह साल पहले शादी हुई थी। उनके एक चार साल और एक दो साल के दो बच्चे भी हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को शनिवार को उसके पैतृक गांव लाया जाएगा जहां उसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद में ओवैसी की एआईएमआईएम पार्टी की एंट्री, हाईकोर्ट में पीआईएल की तैयारी

सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…

2 hours ago

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

2 hours ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

2 hours ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

3 hours ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

3 hours ago