Follow Us:

नाइजीरिया में फंसे हिमाचल के 2 युवक, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार

समाचार फर्स्ट |

सोशल मीडिया एक बार फिर उन लोगों के वरदान साबित हुआ है जो कि अपनो को किन्हीं हालातों में खो बैठते हैं। इसी कड़ी में अब सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी मिली है कि हिमाचल के दो युवकों सहित कुछ इंडियन सीमैन पिछले 3 महीनों से नाइजीरिया में फंसे हुए हैं।

एक वेब पोर्टल के मुताबिक, हिमाचल के दो युवकों में एक युवक नगरोटा बगवां के रमेहड़ और दूसरा रक्कड़ तहसील का है। युवकों ने एक वीडियो के माध्यम से नाइजीरिया में फंसे होने की बात कही है और उन्हें छुड़ाने की मांग भारत सरकार से की।

वीडियो के माध्यम से पता चला कि 2012 के मामले में नाइजीरिया नेवी ने एक समुद्री जहाज को पकड़ रखा है। इस मामले में उनका कोई कसूर नहीं है। नाइजीरिया नेवी से भी इस बारे बात की तो उन्होंने कहा कि आप जा सकते हैं, लेकिन कंपनी एक रिक्वेस्ट लेटर दे। पर कंपनी किन्हीं कारणों से लेटर नहीं दे रही है और झूठ बोल रही है। यहां तक की भारतीय दूतावास के पास भी शिकायत भेजे एक महीना बीत गया, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।

वहीं, युवकों के परिजन भी उन्हें छुड़ाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते आज दोनों युवकों के परिजनों ने बीजेपी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंदू गोस्वामी से मुलाकात कर उन्हें इस मामले के बारे अवगत करवाया।