<p>हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हो बर्फ़बारी होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार को मध्यवर्ती क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहेगा। जबकि बुधवार को पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।</p>
<p>इस बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 दिसंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। बुधवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मौसम खराब होने से तापमान में कमी आएगी। वहीं, पहाड़ों की रानी शिमला में शहरवासियों और सैलानियों को फिलहाल बर्भबारी के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…