Follow Us:

हिमाचल में 3 से 5 जुलाई को दस्तक देगा मानसून

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में तीन से पांच जुलाई के बीच मानसून पहुंचने का अनुमान है। वहीं,10 जुलाई तक प्रदेश में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है। 11 से बादल झमाझम बरसेंगे। मौसम विभाग ने दो जुलाई तक प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

प्रदेश में गर्मी के साथ उमस भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश के कई राज्यों में 27 जून तक मानसून पहुंच चुका है। 30 जून को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर क्षेत्र बन रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि तीन से पांच जुलाई के बीच हिमाचल में मानसून पहुंचेगा।

मानसून पहुंचने के पहले हफ्ते में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। 11 जुलाई से मानसून प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगा।