Follow Us:

मुख्यमंत्री से कांगड़ा के विकास कार्यों को लेकर की चर्चा: सुरेंद्र काकू

| Updated :

यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जनता की मांगों का ब्योरा दिया: सुरेंद्र काकू

मुख्यमंत्री को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में आने के लिए हार्दिक न्योता दिया: सुरेंद्र काकू

हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूर्व विधायक, सी. पी. एस चेयरमैन ओबीसी फाइनेंस कॉर्पोरेशन चौधरी सुरेंद्र काकू कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के कामो पर चल रही।

सड़कों पर पानी पीने की योजनाओ पर जलाड़ी खर्ट में बनडेर खड्ड पर बन रहे पुल, कोहाला गांव में बन रहे मांझी खड्ड पर पुल दौलतपुर में 8 करोड़ से बनने वाला बिजली विभाग का 32 केवी स्टेशन , मटौर में गवर्नमेंट कॉलेज की 11 करोड़ रुपए से बनने वाली बिल्डिंग ,माता ब्रजेशबरी सराय जो की डेढ़ करोड़ रुपए से बनने वाली थी जो की साढ़े तीन करोड़ की बनी उसपर चर्चा की।

दौलतपुर में 6 गांव की पानी पीने की योजना जो की धीमी गति से सात साल से बनकर अधूरी पड़ी हुई है। 6 गांव में 4 हजार सरकार ने गरीब जनता को नलके लगवा कर देने थे। अभी तक नलके नही लगे हैं। 16 करोड़ रुपए की गांव महेरना, त्यारा, बेदी में पानी पीने की योजना शुरू की गई थी। पानी की योजना धीमी गति से चली है। 1400 कनेक्शन गरीब जनता को मुफ्त लगने थे नही लगे हैं।

कोहाला गांव में 2 करोड़ रुपए की पानी की योजना शुरू नही की गई है। रानीताल गांव में चार गांव को 8 करोड़ रुपए की पानी पीने की योजना जनता तक नहीं पहुंच रही। 1500 पानी के कनेक्शन गरीब जनता को घर घर लगवा कर देने हैं। अभी नही लगे हैं, रजियाणा बांध खास में 2 करोड़ रुपए की पानी की योजना बंद पड़ी है।

400 पानी के कनेक्शन मुफ्त लगवाने थे नही लगवाए गए दौलतपुर जलाड़ी में पानी की योजना टोटली टूट गई नष्ट हो गई है सीधा दरिया से पानी उठाया जा रहा है। जनता को सीधा पानी खड्ड से उठाकर जनता के स्वस्थ से खिलवाड़ किया जा रहा है बरसात कुछ ही समय के बाद आने वाली है। अब भी थोड़ी सी बर्षा होने पर पानी खोदला आता है स्वास्थ्य के लिए खतरा है और आने वाले करोना के लिए सचेत किया जा रहा है।

इस योजना में तकनीकी कार्य की कमी के कारण करोड़ो रुपए पानी की तरह बहा दिए गए जनता खोदला और गंदा पानी पीने को मजबूर है। करोड़ो रुपए इस योजना पर बर्बाद हो गए है सरकार को जनता के पैसे का चूना लगाया गया है और भी सड़के ट्यूबेल पुल बिल्डिंग अधूरे पड़े हैं लेटलतिफी के कारण करोड़ो रुपए की योजनाएं बंद पड़ी हुई है मुख्यमंत्री से चर्चा की व ब्योरा पेश किया।