Follow Us:

प्रियंका गांधी पहुंचीं छराबड़ा, रैलियां व रोड शो कर भरेंगी चुनावी हुंकार

पी. चंद |

प्रदेश के जिला शिमला में कांग्रेस महासचिव फिर अपने घर छराबड़ा पहुंचीं है. प्रियंका गांधी वाड्रा आज सुबह अपने घर छराबड़ा में पहुंचीं हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का यहां चुनाव प्रचार तक रुकने का कार्यक्रम बताया जा रहा है. इसी के साथ चंडीगढ़ सड़क मार्ग से होते हुए प्रियंका अपने घर पहुंची है.

वहीं, 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रियंका गांधी एक के बाद एक रोड शो और रैलियां करेंगी. 31 अक्तूबर को कुल्लू में रोड शो मंड़ी में रैली, 4 नवंबर को नगरोटा बगवां में रैली चंबा में रैली, 7 नवंबर को हमीरपुर में रोड शो ऊना में रैली और 10 नवंबर को शिमला में रोड शो को साथ नाहन में प्रियंका गांधी की रैली प्रस्थापित है.