Follow Us:

हिमाचल की बेटी कंगना का प्रदेश में स्वागत, कंगना को सुरक्षा रहेगी जारी: CM

पी. चंद शिमला |

पांच दिन बाद कंगना रणौत मुंबई से अपने हिमाचल लौट आई है। मुख्यमंत्री ने कंगना के हिमाचल वापस लौटने पर कहा कि कंगना का हिमाचल में स्वागत है। देश भर में कंगना को समर्थन मिला है। शिव सेना के मुखपत्र सामना में किए जा रहे कंगना पर हमलों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें सामना का सामना नहीं करना है। लेकिन जो संजय राउत ने टिप्पणी की है वह उचित नहीं है।

बदा दें कि शिव सेना नेता द्वारा कंगना को मुंबई न आने की धमकी के बाद कंगना 9 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंची। मुंबई में 5 दिन बिताने के बाद कंगना आज अपनी बहन के साथ वापस मनाली लौट आई हैं। मनाली लौटने से पहले कंगना ने शिव सेना पर हमला बोला। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुंबई में अब पहले जैसी सुरक्षा नहीं रही है, इसके लिए उन्होंने शिवसेना के सोनिया सेना होने को कारण बताया।