Follow Us:

कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में हिमाचल का गबरू विवेक दिखाएगा दम

पी. चंद, शिमला |

शिमला के जुब्बल के विवेक ठाकुर 6-7 नवंबर को जयपुर में होने जा रही कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 100 किलो भार और 30 से 34 आयु वर्ग में वह भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे है। विवेक शिमला से आज जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

इससे पहले भी विवेक 2003 में नेपाल में अंतरराष्ट्रीय जुडो प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीत चुके हैं। उनके खाते में 7 राष्ट्रीय गोल्ड मेडल हैं। जो कि दस बार लगातार हुई राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी में इनके द्वारा जीते गए हैं। विवेक ने बताया कि इस बार भी उनकी नज़र गोल्ड पर है। उन्हें पूरी उम्मीद है वह पहाड़ी प्रदेश हिमाचल व देश का नाम कॉमनवेल्थ खेलों में रोशन करेंगे।