अरुणाचल प्रदेश में 6 फरवरी को पेट्रोलिंग के दौरान बर्फीला तूफान आने से सेना के 7 जवान लापता हो गए हैं। लापता जवानों में एक हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं उपमंडल के सेऊ गांव का अंकेश भारद्वाज भी शामिल है। सभी लापता 7 जवान 19 जैक बटालियन के बताए जा रहे हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए सर्च अभियान जारी है लेकिन अभी तक उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार यह सात जवानों का गस्ती दल अरुणाचल की दुर्गम पहाड़ियों पर गश्त कर रहा था। इसी बीच अचानक खराब मौसम और बर्फीला तूफान आने की वजह से यह दल 6 फरवरी को लपाता हो गया। इन सात जवानों का पिछले 24 घंटों से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है।
बिलासपुर के जवान अंकेश भारद्धाज के पिता पांचा राम को अरुणाचल से हेड क्वार्टर से फोन के जरिये सूचना मिली थी कि उनका बेटा बर्फीले तूफान में चपेट में आने से लापता हो गया है।
बता दें कि 22 साल का अंकेश साल 2019 में सेना में भर्ती हुआ है। अंकेश के पिता भी सेना में रह चुके हैं। अंकेश जैक-19 रायफल में सेवारत है। सूचना मिलने के बाद से अंकेश का परिवार सदमे में है। अंकेश के परिजनों, रिश्तेदारों सहित जिला बिलसपुर में सभी अंकेश भारद्वाज की सकुशल सलामती के प्रति भगवान से दुवाएं मांग रहे हैं।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…